जमशेदपुर, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सराफा बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, कमजोर मांग और ग्राहकों की बदली हुई खरीदारी प्रवृत्ति ने कारोबारियों को उधेड़बुन में डाल दिया है। बड़े ब्रांड जहां किसी तरह स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं छोटे और नए कारोबारियों के सामने शोरूम संचालन तक का संकट खड़ा हो गया है। कारोबारियों का कहना है कि ज्वेलरी कारोबार अब केवल गहने बेचने तक सीमित नहीं रह गया है। एक आधुनिक शोरूम को चलाने के लिए भारी निवेश, लगातार संचालन व्यय, सुरक्षा, प्रशिक्षित कर्मचारी, साज-सज्जा और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई-नई डिजाइनों का स्टॉक रखना जरूरी हो गया है। ऐसे में बिक्री कमजोर होने पर सबसे ज्यादा दबाव छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है. यह भी पढ़ें- पीए...