बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रही छोटी दुकानों, वर्कशॉप और घरेलू उद्योगों का डेटा जुटाने के लिए सांख्यिकी मंत्रालय ने ''असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण'' शुरू किया है। सर्वेक्षण से जहां छोटे उद्योगों की डिजिटल मैपिंग होगी, वहीं यह आंकड़ा भी सामने आएगा कि कितने छोटे व्यापारियों ने यूपीआई, नेट बैंकिंग और ई-कॉमर्स को अपनाया है।देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था को और विस्तार देने के लिए उद्योग- कारोबार की वास्तविक स्थिति का होना आवश्यक है। देश में संगठित क्षेत्र के उद्योगों का तो स्पष्ट आंकड़ा है,मगर असंगठित क्षेत्र के उद्योगों और छोटे कारोबारियों का साफ विवरण नहीं है। इस विवरण के लिए ही ''असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण'' शुरू किया गया है। बरेली इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.