छोटू होटल, एमके ढाबा, प्रकाश व सम्राट होटल के पास लाइसेंस नहीं, लगाया गया जुर्माना
कोडरमा, जून 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में बुधवार को कोडरमा सदर बाजार, दूधीमाटी, लखीबागी और जेजे कॉलेज क्षेत्र में होटल, ढाबा, किराना दुकान तथा ठेला-खोमचा संचालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान 10 दुकानों से करीब चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान जेजे कॉलेज और सदर बाजार क्षेत्र के कुछ गोलगप्पा व चाट विक्रेताओं द्वारा छोले में कैंसर कारक कपड़ा रंगने वाले प्रतिबंधित रंग के उपयोग का मामला सामने आया। वहीं एमके ढाबा, प्रकाश होटल, सम्राट होटल, छोटू होटल सहित कई प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। एमके ढाबा और प्रकाश होटल में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी संचालकों को शीघ्र खाद्य लाइसेंस प्राप्त करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.