पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता भाजपा के नए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की नई टीम गठित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यक्षेक्षक ने पहुंच कर पहले कोर टीम के साथ बैठक की। इसके बाद अन्य प्रक्रिया को शुरू किया। इस बार जो नई टीम बनेगी वह पहले के मुकाबले छोटी होगी। अब तक 24 सदस्यीय भाजपा की जिला टीम में कटौती कर इसे 21 सदस्यीय बनाया जाएगा। महामंत्री और कार्यालय मंत्री का पद इस बार नहीं होगा। मेरठ क्षेत्रसे आए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने आकर यहां जिला प्रभारी गुलशन आनंद और नए जिलाध्यक्ष से संक्षिप्त वार्ता की। इसके बाद सदर के अलावा अन्य क्षेत्रों के विधायको संग कोर टीम की बैठक में आवश्यक विचार मंथन किया गया। इसके बाद भाजपा की टीम में शामिल होने को लेकर आए आवेदकों से मुलाकात की गई। सकड़ों की संख्या में आए लोगों से ...