छोटी हत्याकांड का आरोपित प्रेमी ऋषभ वाराणसी से गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 12 -- रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की छोटी कुमारी उर्फ छोटी उपाध्याय हत्याकांड का आरोपित प्रेमी ऋषभ कुमार सिंह को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा थाना क्षेत्र में छोटी की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपित को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट से पकड़ा है। ऋषभ वहां नाम और पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार 03 अगस्त को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान से सूटकेस के अंदर युवती का शव बरामद हुआ था। शव करीब दो महीने पुराना था। मृतका की पहचान छोटी उपाध्याय के रूप में हुई। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ, जब 03 अगस्त को मकान मालिक ने कमरे को किसी दूसरे किराएदार को देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.