समस्तीपुर, फरवरी 2 -- हसनपुर। हसनपुर प्रखंड के छोटी राम-जानकी ठाकुरवाड़ी देवधा से रविवार की रात अष्टधातु की चार देव मूर्तियां चोरी हो गई। इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रूपये लगाई जा रही है। चोरी गई मूर्तियों में राम जी, सीता जी, लक्ष्मण जी एवं लड्डू गोपाल की मूर्तियां शामिल है। ठाकुरबाड़ी में रखा हनुमान जी की मूर्ति सुरक्षित है। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग ठाकुरबाड़ी पहुंचे तो इसकी जानकारी मिली। स्थानीय लोगों एवं पुजारी सुधारी मिश्र के मुताबिक 18 से 20 इंच की सभी मूर्तियां थीं। जिसका वजन लगभग 50 किलो होगा। मंदिर में भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सिंहासन वाले पूजा घर के बगल कमरें में पूजा अर्चना होती है। जिस में अष्टधातु की चारों मूर्तियां रखी थी। सुबह गांव की महिलाएं मंदिर पूजा करने आई तो मंदिर का ताला खुला हुआ गेट में लटका ...