नई दिल्ली, अगस्त 24 -- डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी, तब इसे रद्द करना तमिलनाडु के विकास के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों को छोटी राजनीतिक सोच के लिए गिरवी नहीं रखा जा सकता। स्टालिन ने प्रोजेक्ट रद्द किए जाने को युवाओं के रोजगार के सपनों के लिए भी बड़ा नुकसान बताया। यह भी पढ़ें- स्टेज से उतर रहे थे राहुल गांधी, तभी छात्रा ने कर दिया Kiss! वीडियो वायरल स्टालिन ने विधानसभा में नियम 110 के तहत मुख्यमंत्री की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके तहत चर्चा की इजाजत नहीं होने से बहस का रास्ता बंद हो गया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु इलेक्ट्र...