कौशाम्बी, मई 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंझनपुर थाना क्षेत्र में ब्याही है। ससुराल में युवती का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इस पर उसकी मां ने छोटी बेटी को बुलाने के लिए भेजा। गुरुवार को छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन को लेकर वापस आ रही थी। अचानक ससुरखदेरी नदी पुल के समीप उसकी बड़ी बेटी किसी के साथ वाहन में बैठकर चली गई। इसकी जानकारी उसको फोन करके छोटी बेटी ने दी। मां की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- राजस्थान के सवाईमाधोपुर में मोबाइल के लालच में युवक की हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...