छोटी बहन के शतक पर भारी पड़े बड़ी बहन के 63 रन, WBBL मैच में एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- वुमेंस बिग बैश लीग के इतिहास की सबसे बड़ी सफल रन चेज गुरुवार 19 नवंबर को देखने को मिली। मुकाबला तो ब्रिसबेन हीट और सिडनी थंडर की महिला टीमों के बीच था, लेकिन एक लड़ाई दो बहनों के बीच भी थी। एक तरह ग्रेस हैरिस थीं और दूसरी तरफ लॉरा हैरिस। दोनों ने मिलकर इस मैच में 184 रन बनाए। हालांकि, ग्रेस हैरिस के शतक पर लॉरा हैरिस की फिफ्टी भारी पड़ गई। इसी के साथ सिडनी थंडर टीम ने इतिहास रच दिया, क्योंकि इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज उन्होंने की। इस मैच में लॉरा हैरिस ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। वे वुमेंस बिग बैश लीग में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने में कामयाब हुईं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। वे 20 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद रहीं और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, उनकी छोटी बहन ग्रेस हैरिस ने 121 रनों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.