हरिद्वार, मई 27 -- छोटी नहर का पानी ओवरफ्लो होने से कृष्णा नगर स्थित दुकानों और गलियों में घुस गया। इस कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह अचानक से छोटी नहर में पानी अधिक आ गया और ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। कुछ जगह तो पानी सीधे दुकानों में पहुंच गया। व्यापारी संजीव शर्मा, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि गर्मियों में नहर का पानी सिंचाई विभाग की ओर से अधिक मात्रा में छोड़ा जाता है, जिससे पानी ओवरफ्लो हो जाता है। एक महीने पूर्व शाम को पानी अधिक छोड़ा गया था जो कि कॉलोनी की गलियों और घरों में घुस गया था। यह भी पढ़ें- दिखावा साबित हो रहा नहरों का संचालन बुधवार की सुबह भी पानी अधिक छोड़ा गया। इसकी शिकायत सिंचाई विभाग से की गई। उसके बाद पानी की मात्रा कम की गई। यह भी पढ़ें- छोटी नालियां बड़ी परेशानी गंदा पानी बना मुसीबत...