शामली, फरवरी 16 -- राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की जिला गंगा समितियों में कार्यरत जिला परियोजना अधिकारियों के लिए छोटी नदियों के पुनरोद्धार एवं सामुदायिक सहभागिता विषय पर तीन दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध जल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ राजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कैराना क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने डॉ राजेन्द्र सिंह से जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा समुदाय आधारित प्रयासों के महत्व पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही राजस्थान के करौली एवं धौलपुर क्षेत्रों में छोटी नदियों के सफल पुनर्जीवन से जुड़े व्यवहारिक एवं सामुदायिक मॉडलों का प्रत्यक्ष अध्ययन भी किया गया, जिससे भविष्य में प्रदेश की छोटी नदियों के संरक्षण एवं पुनरो...