लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान में श्रीश्री 108 श्री जगज्जननी दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में 12वां वार्षिक उत्सव समारोह वर्ष 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 5 व 6 फरवरी तक चलेगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को प्रातः काल से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शृंखला शुरू होगी। इस अवसर पर माता का भव्य शृंगार किया जाएगा, जिसके पश्चात विधिवत मां दुर्गा का पूजन संपन्न होगा। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु सामूहिक रूप से भाग लेंगे। तत्पश्चात हवन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में छप्पन भोग अर्पण किया जाएगा, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.