लखीसराय, फरवरी 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद कर्यालय स्थित श्री जगतजननी माता छोटी दुर्गा मंदिर का 12वां वार्षिक उत्सव गुरुवार को पूरे श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया। दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत प्रातः कालीन पूजा-अर्चना एवं मां दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बड़ी दुर्गा माता मंदिर के सदस्यों के द्वारा भी छोटी मां दुर्गा मंदिर में बड़े ही धूमधाम से आया और प्रसाद चढ़ाया। शाम के समय विधिवत मां दुर्गा की विशेष पूजा के उपरांत हवन का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ मां की आराधना की गई। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं कल्याण ...