नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Choti diwali narak chaturdashi : दिवाली का पर्व भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में लोग दीये जलाते हैं, घर सजाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और अपने प्रियजनों को उपहार देते हैं। यह त्योहार खुशियों और रोशनी का प्रतीक माना जाता है। दिवाली का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस के अगले दिन यानी मुख्य दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। दीपावली उत्सव का दूसरा दिन होता है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है और धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत विशेष महत्व माना गया है। छोटी दिवाली क्या है?- छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है। यह दिन भगवा...