छोटी त्रुटियों के कारण वैध मतदाताओं का नाम नहीं हटाएं
पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर। झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एसआईआर के दौरान छोटी त्रुटियों के आधार पर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि पलामू और गढ़वा में मुस्लिम, दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए तो मंच आंदोलन करेगा। शत्रु ने आरोप लगाया कि नाम और वर्तनी में मामूली अंतर को आधार बनाकर कई मतदाताओं को आपत्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। इससे उन्हें दस्तावेज जुटाने और निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि 2003 की मतदाता सूची में पूर्वजों के नाम दर्ज होने के बावजूद केवल वर्तनी की त्रुटि के आधार पर कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से एसआईआर की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.