झांसी, सितम्बर 17 -- झांसी संवाददाता । ..छोटी-छोटी बातों पर प्रधानाचार्च नाराज हो जाते हैं। ..वह टीसी कटवाने की धमकी देते हैं। माता-पिता आने पर विरोध करते हैं। यह बोल बरुआसागर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के थे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के सामने दुखड़ा सुनाया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विरोध स्वरूप प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद समस्या से समाधान की वकालत की। बुधवार देर रात को अरावली-शिवालय हॉस्टल में रहने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 200 छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्वयं को हॉस्टल में बंद कर लिया और रात के खाना खाने से इंकार कर दिया। घटना के बाद स्कूल व पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी तुरंत आला अफसरों को दी। सूचना पर एसडीएम सदर दे...