देवरिया, मई 29 -- देवरिया, निज संवाददाता आज जिले में छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने ही अपनों के कातिल बन जा रहे हैं। कहीं संपत्ति विवाद में तो कहीं प्रेम-प्रसंग में अपनों की हत्याएं की जा रही है। हाल के महीनों में इस तरह की घटनाएं ज्यादा सामने आई हैं।

हत्या की घटनाएं पहले छोटी-छोटी बातों को लेकर गांवों व शहरों में पंचायत होती थी। थाने तक मामले नहीं पहुंचते थे। लेकिन आज छोटी-छोटी बातों पर अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। इतना ही नहीं, हत्या तक कर दी जा रही है। तीन दिन पहले बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला में महिला ने छोटी सी बात को लेकर भाई व भांजे के साथ मिलकर पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस की कार्रवाई देवरिया शहर के देवरिया खास में 21 जनवरी 2025 को एक बेटे ने अपनी मां की ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बाद में पुलि...