लखनऊ, दिसम्बर 3 -- प्रमुख सचिव गृह ने प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों को कई नसीहतें दी लखनऊ, विशेष संवाददाता लोकभवन में 23 प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों ने बुधवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह ने नसीहत दी कि छोटी-छोटी घटनाओं में भी पुलिस अफसरों को मौके पर जरूर जाना चाहिए। इससे कई बार घटना बड़ा रूप नहीं ले पाती है। साथ ही कहा कि प्रशिक्षु अफसरों को अपनी बेहतर कार्यशैली और संवाद से नागरिकों में बेहतर छवि बनाने का प्रयास करना चाहिए। संजय प्रसाद ने उनसे कहा कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों से विनम्र व्यवहार करना चाहिए। साथ ही अपने कार्यालय में समय से जरूर बैठना चाहिए। इससे पुलिस की छवि पर अच्छा असर पड़ता है। प्रमुख सचिव गृह से मिलने वाले प्रशिक्षु अफसरों में अभय राजेन्द्र, अंजना दहिया, अंकित बंसल, बजरंग प्रसाद, द...