नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- हर महीने बिजली का बिल घर के बजट पर असर डालता है। ऐसे में कई लोग घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोचते हैं, ताकि बिजली के बिल में बचत हो सके। लेकिन परेशानी तब होती है, जब छत छोटी हो या उस पर पहले से पानी की टंकी, सीढ़ियों का कमरा और दूसरी चीजें रखी हों। ऐसे में अक्सर लगता है कि सोलर पैनल लगाने के लिए ज्यादा जगह चाहिए और छोटी छत पर यह काम नहीं हो पाएगा। हालांकि, हर घर की जरूरत और छत की बनावट अलग होती है। इसलिए सोलर लगवाने से पहले कुछ बातें चेक करना जरूरी है।1. सबसे पहले छत की खाली जगह देखें सोलर पैनल लगवाने के लिए पूरी छत खाली होना जरूरी नहीं है। सबसे पहले यह देखें कि छत पर कितनी जगह खाली है और वहां कितने पैनल लगाए जा सकते हैं। पैनल लगाने के लिए सिर्फ जगह होना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से लगाने औ...