नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- मेट्रो स्टेशन से ले कर शॉपिंग मॉल्स तक, स्वचालित सीढ़ियां यानी एस्केलेटर का इस्तेमाल आजकल काफी कॉमन है। लोग ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए इन्हीं का इस्तेमाल करते हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ इनका इस्तेमाल सहूलियत भरा रहता है। लेकिन ध्यान रहे एस्केलेटर का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना जरूरी है। जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। कई बार भीड़-भाड़ के कारण या जल्दीबाजी में लोग कुछ गलतियां कर देते हैं, जिस वजह से कपड़े फंसने या गिरने जैसी दुर्घटनाएं सामने आती हैं। यहां हम आपके साथ कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स शेयर कर रहे हैं, जो एस्केलेटर यूज करते हुए आपको ध्यान में रखनी चाहिए।एस्केलेटर इस्तेमाल करते हुए रखें ये सावधानियांहैंड रेल का इस्तेमाल जरूर करें कई लोग एस्केलेटर का इस्तेमाल करते हुए रबर बेल्ट (हैंडरेल...