बरेली, जुलाई 9 -- जीएसटी से जुड़े मामलों में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छोटी-छोटी त्रुटियों को आधार बनाकर व्यापारियों को परेशान न किया जाए और करदाताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। यह निर्देश प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित राज्य कर विभाग एवं व्यापारी संगठनों के संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश के राजस्व में सबसे बड़ा योगदान देते हैं, इसलिए उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

संवाद कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता के संयोजन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न व्यापार मंडलों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जीएसटी ...