कुशीनगर, मार्च 21 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर इलाके के खड्डा व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक में स्थित पश्चिमी छोटी गंडक नहर का दोनों तरफ पैनल क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी वैराज से निकला यह छोटी गंडक नहर कुशीनगर से गुजरते हुए बिहार प्रांत को जोड़ती है। क्षेत्र के ढोलहा, कोटवा, नंदन छपरा, मुसहरी, सौरहा बुजुर्ग ,कोहरगड्डी, खजुरी बजार, बरवा रतनपुर, गड़हिया बसंतपुर, बंधु छपरा, बिहारी छपरा लगायत सैकड़ों गांवों को जोड़ती हुई गुजरी है। जगह जगह नहर का पैनल क्षतिग्रस्त होने से गांव के लोगों और किसानों पर खतरा मंडरा रहा है। बिना मरम्मत के नहर में पानी छोड़ने से क्षेत्र के लोगों में नहर टूटने का भय बना रहता है। नहर विभाग के जेई गिरजेश कुमार ने बताया कि जहां धन राशि स्वीकृत था वहां मरम्मत कार्य किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.