बरेली, मार्च 17 -- पंजाबी महासभा की महिला इकाई ने सेल्फ हीलिंग सेशन का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित सेशन में सेल्फ हीलिंग कोच श्रद्धा खंडेलवाल ने कहा कि छोटी-छोटी उपलब्धियों पर ईश्वर का धन्यवाद कर खुश रहना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता दूर होती है। अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने कहा कि संस्था की सदस्यों के लिए यह सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान सिम्मी आनंद, बलविंदर कौर, सोनिया सेठी, डॉ़ रश्मि सरपाल, रुमा गंभीर, सुमन अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...