मुंगेर, मई 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर-मुजफ्फरगंज मुख्य मार्ग के राजगंज शिवालय के समीप मवेशी को बचाने के क्रम में टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसपर सवार मां बेटा समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी देते हुए जयंत कुमार ने बताया कि हम लोग हवेली खड़गपुर बाजार से खरीदारी कर टोटो पर बैठकर वापस घर लौट रहे थे। तभी राजगंज शिवालय के समीप सड़क पर अचानक एक भैंस दौड़ गई। जिसे बचाने के क्रम मे टोटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा सभी को टोटो से बाहर निकाला गया और सभी जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- नोनीहाट में खड़े हाइपा से टेंपो की टक्कर, महिला समेत दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल ...