लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- 22 फरवरी को आयोजित होने वाले छोटी काशी शिवोत्सव को लेकर रविवार को फूल बाबा आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों के साथ विधायक अमन गिरी ने शिवोत्सव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक अमन गिरी ने कहा कि छोटी काशी शिवोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गोला की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बताया गया कि शिवोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से वार्ड दर वार्ड बैठकें की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके और भगवान शिव के इस महापर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.