लखीमपुरखीरी, जून 25 -- नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को विधायक अमन गिरि की अगुवाई में नगर के पौराणिक शिव मंदिर परिसर में नंदी महाराज की नई प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजन अर्चन कर स्थापना की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान नंदीश्वर विग्रह स्थापना, हवन पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार मंदिर में स्थापित की गई नंदी महाराज की नई प्रतिमा लगभग छह फीट ऊंची और करीब 15 टन वजनी है। यह भी पढ़ें- शिवलिंग व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की हुई प्रतिष्ठा यह प्रतिमा का...