जहानाबाद, मई 7 -- काको, निज संवाददाता। काको पुलिस ने थाना क्षेत्र के छोटी काको में छापेमारी कर 33 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान दो कारोबारियों के घरों से शराब जब्त की गई। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि छापेमारी के क्रम में शराब कारोबारी राजू मांझी एवं रौशन मांझी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।जबकि उतलाशी के दौरान दोनों घरों से कुल 33 लीटर देसी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। काको से सैयद ताबिश इमाम की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दु...