मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। श्री भामाशाह तैलीक समिति तैलीक समाज भवन छोटी कल्याणी के प्रांगण में बुधवार को श्रीभामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार अमर ने की। श्रीभामाशाह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।महामंत्री मोहन कुमार साहू ने कहा कि भामाशाह की जीवनी से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए। साव उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि भामाशाह दानवीर के साथ-साथ देशभक्त भी थे। सीए शशिभूषण कुमार ने भी अपने विचार रखे। मौके पर नरेंद्र कुमार डब्बू, प्रशांत बबलू, रवि कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रेम शाह, राजकिशोर साहू, राजेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, सचिन, देवदत्त, ओमप्रकाश, अरविंद साहू आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जयंती पर तैलिक साहू समिति ने भामाशाह को किया नमन यह भी पढ़ें- लखीसराय: भामाशाह जयंती पर स...