नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- एक छोटी कंपनी आरएमसी स्विचगियर्स के शेयरों पर बुधवार को निवेशक टूट पड़े हैं। कंपनी के शेयर खरीदने की होड़ है। आरएमसी स्विचगियर्स के शेयरों में तूफानी तेजी भी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 197.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे BSE पर आरएमसी स्विचगियर्स के 18000 से ज्यादा बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहे हैं। आरएमसी स्विचगियर्स को एक मेगा ऑर्डर मिला है और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है। कंपनी को मिला है 521.83 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डरआरएमसी स्विचगियर्स (RMC Switchgears) को महाराष्ट्र स्टेट यूटिलिटी से 521.83 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है। यह ऑर्डर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर के डिवेलपमेंट और सिस्टम-स्ट्रेंग्थनिंग वर्क्स के लिए ...