वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दरगाह शाह तैय्यब बनारसी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मनाया गया। मंडुवाडीह चौराहे के समीप स्थित आस्ताने पर मुस्लिमों ने छोटी ईद के रूप में इसे मनाया। यहां फजिर की नमाज के बाद अकीदतमंदों का जमावड़ा शुरू हुआ जो देर रात क चलता रहा। बनारस के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल सहित अन्य राज्यों से अकीदतमंद यहां पहुंचे। ईशा की नमाज के बाद रात में चादरपोशी हुई और फातिहा पढ़ी गई।सुबह आस्ताने पर कुरानख्वानी हुई। अकीदतमंदों ने कुरान की तिलावत की। यहां लगे मेले में लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों ने झूला और चरखी पर मस्ती की। शाम होते ही आस्ताने पर हजारों की भीड़ हो गई। बाबा की मजार पर गुलपोशी और चादरपोशी कर फातिहा पढ़ने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। ईशा की नमाज के बाद कुल शरीफ में...