नई दिल्ली, मार्च 31 -- अलमारी खुलते ही कपड़े इधर-उधर पड़े दिखें और जरूरी चीजें ढूंढते-ढूंढते टाइम निकल जाए, ये परेशानी बहुत लोगों के साथ होती है। कभी-कभी तो लगता है, इतनी छोटी अलमारी में सब आएगा कैसे। लेकिन थोड़ा सोच-समझकर और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी अलमारी को ऐसे ऑर्गनाइज कर सकती हैं कि हर कपड़ा, हर एक्सेसरी अपनी सही जगह पर दिखे और जगह भी बच जाए। चलिए जानते हैं कुछ आसान से हैक्स जिनकी मदद से आप अपनी छोटी सी अलमारी को भी साफ-सुथरे और ऑर्गनाइज तरीके से रख सकती हैं।हैंगर वाला जुगाड़ काफी काम आएगा अगर आपकी अलमारी में हैंगर के लिए जगह कम है, तो इसे स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले एक हैंगर में कोई पुराना बैंगल डालकर उस बैंगल में दूसरा हैंगर टांग दें। इस छोटी सी ट्रिक से आप एक ही हैंगर पर कई कपड़े आसानी से लटका सकती हैं और ...