रुडकी, फरवरी 19 -- गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आरोपी चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया। ग्राम कुंडी निवासी महेंद्र अपने पुत्र शिवम के साथ बाइक पर लक्सर की ओर जा रहे थे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर बाइक को चपेट में ले लिया। इससे पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के वक्त पास के खेतों में काम कर रहे किसान राजेंद्र और अन्य राहगीर मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.