हापुड़, जुलाई 1 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में छोटा हाथी की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली के खजानी नगर जौहरीपुर दयालपुर नोर्थ निवासी रविंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 18 जून की रात को उनका पुत्र विकास अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल बुलंदशहर जनपद के ग्राम स्याना जा रहा था। जैसे ही वह बछलौता फ्लाईओवर से आगे मुरादाबाद की ओर जा रहा था तभी एक छोटा हाथी के चालक ने अपनी गाडी को तेज रफतार व गलत लापरवाही से चलाते हुए विपरीत दिशा से आकर उनके पुत्र की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गया और उसे गम्भीर चोटे आई । घायल पुत्र को लोगों की मदद से हापु...