नई दिल्ली, मार्च 7 -- पानी की बोतल कई बार ढक्कन से ढीली हो जाती है और उसमे से पानी गिरने लगता है। ये समस्या सबसे ज्यादा बच्चों की बोतल में होती है। अब बच्चे हैं तो बगैर बोतल के स्कूल जाएंगे नहीं और हर बार नई बोतल खरीद लें तो पुरानी बोतल बस यूं ही फेंकनी पड़ जाती है। लेकिन अब ढक्कन लीक होने की समस्या को ठीक करने का ये हैक जान लेंगी तो हर बार नई बोतल खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा। किसी भी बोतल का ढक्कन ढीला हो और पानी लीक करके गिर रहा हो, इस हैक को ट्राई कर उसे ठीक किया जा सकता है। जान लें ये काम का हैक।बोतल के ढीले ढक्कन को टाइट करने का हैक पानी की बोतल का ढक्कन ढीला हो गया है और उसमे से पानी लीक हो रहा तो बहुत ही आसान सा तरीका है। अक्सर बोतल को लीकप्रूफ बनाने के लिए ढक्कन में अंदर की तरफ प्लास्टिक लगी होती है। आप भी इसी ट्रिक का इस्तेमाल क...