नई दिल्ली, मई 20 -- ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी जय भारत मारुति के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वह भी तब जब शेयर मार्केट में गिरावट है। आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 20% के अपर सर्किट के साथ 103.24 रुपये पर पहुंच गया।तीन गुना से अधिक बढ़ा मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 287 प्रतिशत उछलकर 79.59 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 20.56 करोड़ रुपये था। कंपनी को इस दौरान टैक्स रेट में बदलाव से 36.79 करोड़ रुपये का लाभ भी मिला, जिसने नेट प्रॉफिट को और मजबूत किया।इनकम और EBITDA में भी शानदार बढ़त कंपनी का रेवेन्यू ऑपरेशंस सालाना आधार पर 25.44 प्रतिशत बढ़कर 766.01 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 610.65 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA 57.53 प्रतिशत बढ़क...