नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- अरुणाचल प्रदेश ने GST रेवेन्यू ग्रोथ में देश में टॉप पोजिशन हासिल की है। सबसे ऊपर जगह बनाते हुए इस प्रदेश ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान 27.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत 6.4 प्रतिशत से चार गुना से ज्यादा है। वित्त मंत्रालय द्वारा एक अप्रैल 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य का यह प्रदर्शन केंद्रीय एवं राज्य कर कलेक्शन में मजबूत वृद्धि के कारण संभव हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसको समझते हैं। यह भी पढ़ें- DA बढ़ोतरी को लेकर आई बड़ी अपडेट! इन 5 मुख्य कारणों से हो रही देरी केंद्रीय स्तर पर अरुणाचल प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 526 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 407 करोड़ रुपये था। वहीं कुल जीएसटी कलेक्शन (केंद्रीय और राज्य दोनों मिलाकर) 1,527 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 1...