घाटशिला, फरवरी 1 -- बहरागोड़ा। पारुलिया पंचायत अंतर्गत छोटा पारुलिया गांव में एक दिवसीय वैष्णव सेवा आयोजित हुई। इस अवसर पर गोपीबल्लवपुर के महंत महाराज कृष्ण केशवानंद देव गोस्वामी विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाआरती से हुई। मौके पर 108 दिए जलाकर महंत महाराज का स्वागत किया गया। उनको प्रणाम कर पांव स्पर्श करके पूजा-अर्चना के लिए ग्रमीणों की भीड़ उमड़ी। महंत को सैकड़ों महिला व पुरुषों ने विशाल कीर्तन संप्रदाय के साथ पूजा स्थल तक लेकर आये। पूरा क्षेत्र हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे राम हरे राम नाम से गूंज उठा। इस अएसर पर पश्चिम बंगाल व ओडिशा से आए दर्जनों श्रद्धालुओं ने महंत के समक्ष दीक्षा ग्रहण की। फोटो-5 महाराज को पूजा स्थल तक ले जाते भक्त।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.