छोटा परिवार के महत्व की दी गई जानकारी
रांची, जुलाई 11 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और स्वस्थ परिवार का संदेश देने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चान्हो में जागरुकता कार्यक्रम सह परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी गई और छोटे परिवार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सुविधा इच्छुक लोगों को उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए परिवार नियोजन जरूरी है। उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जनसंख्या संतुलन, बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.