जमशेदपुर, मार्च 23 -- श्री श्री वासंती दुर्गा पूजा समिति सामुदायिक विकास मैदान, छोटा गोविंदपुर के रजत जयंती समारोह के तहत भव्य पंडाल का उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम को विशेष भव्यता प्रदान करते हुए कोलकाता से पधारने वाली प्रसिद्ध ढाकी वादन मंडली राधा रानी महिला मंडली आकर्षण का केन्द्र बनी। झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करने वाली गिट्टी मशीन महिला कमेटी ने लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। रजत जयंती पर लगभग 22 फुट ऊंची आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे बंगाल के कुशल कारीगरों ने कलात्मक ढंग से तैयार किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव आशुतोष सिंह, पूर्व जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.