गुमला, जुलाई 11 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। बीडीओ यादव बैठा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- छोटा परिवार के महत्व की दी गई जानकारीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। मौके पर बीडीओ बैठा ने कहा कि छोटा और स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज की आधारशिला है। परिवार नियोजन अपनाने से परिवार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही परिवार नियोजन व स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विश्व जनसंख्या दिवस पर चंदनकियारी में जनसंख्या स्थिरता अभियान ...