छोटानागरा : सड़क हादसा में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत
चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा के बंडामुंडा निवासी 63 वर्षीय सोनाराम सोरेन के रूप में की गई है। सोनाराम सोरेन ओडिशा पुलिस में बतौर कांस्टेबल के रूप में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार सोनाराम सोरेन सोमवार को ओडिशा के मयूरभंज स्थित अपने पैतृक आवास से स्कूटी से बंडामुंडा के लिए निकले थे। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जब वे झारबेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- छोटानागरा: झारबेड़ा के समीप सड़क हादसा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.