चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार पूर्व पुलिसकर्मी 63 वर्षीय सोनाराम सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई। वह ओडिशा के बंडामुंडा निवासी थे और ओडिशा पुलिस से कांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार, वह मयूरभंज स्थित पैतृक गांव से बंडामुंडा जा रहे थे। झारबेड़ा के पास उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त मिली और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर छोटानागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देक...