रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विधि पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एलएलबी, एलएलएम और बीबीए एलएलबी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। कॉलेज द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, एलएलबी और बीबीए-एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी, जबकि एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को ली जाएगी। एलएलबी का परीक्षा परिणाम 24 जुलाई, एलएलएम का 31 जुलाई तथा बीबीए-एलएलबी का परिणाम 20 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीजी दाखिले की पात्रता पूरी नहीं होने पर रद्द होगा आवेदन नामांकन प्रक्रिया एलएलबी में 27 जुलाई से 12 अगस्त, एलएलएम में 3 अगस्त से 12 अगस्त तथा बीबीए...