गुमला, जून 7 -- पालकोट। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला जिला की रविवार को नव प्राथमिक विद्यालय चरका टांगर बघिमा में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कलिंदर साहु ने कहा कि समाज को और मजबूत बनाने के लिए गांव, पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने पालकोट प्रखंड अध्यक्ष को दो माह के भीतर पंचायत स्तरीय समितियों के गठन का निर्देश दिया। बैठक में जनगणना एवं विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समाज के लोगों को जागरूक किया गया तथा कोष संग्रह के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सामाजिक विवादों के समाधान पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- 12 को मतौली में होगा तैलीक साहू समाज का सम्मेलन बाघिमा की पलक कुमारी और गुमला निवासी सुनील कुमार के बीच लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद का दोनों पक्षों की सहमति से...