गिरडीह, अप्रैल 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा में नाली निर्माण के बाद भी मुख्य सड़क की मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है। मरम्मत के अभाव में मुख्य सड़क पर गड्ढे की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे खतरा बढ़ गया है। पथ निर्माण विभाग और संवेदक की इस संवेदहीनता से लोगों में भारी रोष है। बताया जाता है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा बदहाल बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य हेतु दो पार्ट मे टेंडर कराया गया था। दोनों भागों की मरम्मति के लिए दो अलग अलग संवेदकों को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। बेंगाबाद से पारडीह तक सड़क मरम्मति का कार्य का टेंडर लिए संवेदक ने गिने चुने गड्ढे की मरम्मति के बाद लापता हो गए हैं और सड़क मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिससे सड़क की बदहाली जस की तस बनी हुई है। दो माह बाद बर...