रामनगर, जून 9 -- रामनगर। छोई क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छोई की मुख्य सड़क सहित अन्य संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। मंगलवार को समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासी लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान से मिले। उन्होंने बताया कि छोई गांव में विश्व प्रसिद्ध हनुमान धाम के अलावा दर्जनों रिसॉर्ट संचालित हैं। इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़कों की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान अभियान: नैनीताल रोड पर रोज दौड़ रहे 55 हजार वाहन, क्या है जाम से मुक्ति का रोडमैप?

हिंदी हिन्दुस्तान की...