नई दिल्ली, जून 17 -- जब भी शाहरुख खान के आइकॉनिक फिल्मों या गानों की बात होती है, तब दिल से और इसी फिल्म के गाने छैया छैया की बात जरूर होती है। शाहरुख खान का गाना छैया छैया कई मायनों में बहुत खास है। इस गाने को इसके लिरिक्स, इसके म्यूजिक और इसका डांस खास बनाता है। शाहरुख खान का ये गाना चलती ट्रेन पर शूट किया गया था। पर क्या आप जानते हैं, पहले ये गाना चलती ट्रेन पर शूट नहीं होना था?पहले चलती ट्रेन पर शूट नहीं होना था ये गाना जी हां, शाहरुख खान का ये गाना पहले चलती ट्रेन पर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर शूट होना था। फराह खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मणिरत्नम पहले इस गाने को रेलवे स्टेशन पर शूट करने वाले थे। पर रेलवे स्टेशन पर पांच दिन की शूटिंग के लिए परमिशन नहीं मिली। दरअसल, अगर 5 दिन की परमीशन दी जाती, तो रेलवे स्टेशन 5 दिनों के...