बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दी गई तहरीर में बताया कि देवा थाना के राघवपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार की ससुराल उसके गांव में है। अनिल उसके गांव में आता जाता है। लोगों से उसके झूठे अवैध संबंधों की अफवाह फैला रहा है। 23 मार्च की शाम वह खेत जा रही थी तो रास्ते में उसने उसे रोका और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर अनिल उसकी पत्नी राधा, राधा की भाभी विनीता और सात लोगों ने उसके घर पहुंच कर अभद्रता की ओर मारपीट की। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने विपक्षियों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...