उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को अपने घर पर थी। रात सदर कोतवाली क्षेत्र के केवटा तालाब में रहने वाला युवक एक महिला व अन्य के साथ कार से उसके घर पहुंचा और सामान में तोड़फोड़ कर जलती सिगरेट फेंक दी। जिससे सामान जल गया। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। उसने घटना का पूरा वीडियो बनाकर सुरक्षित कर लिया। बताया कि मुख्य आरोपित व घर में घुसी महिला पूर्व में गर्भपात कराने के आरोप में जेल जा चुकी है। घर के बाहर गाली-गलौज कर रही महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुआ है। एसपी जय प्रकाश सिंह ने सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.