ललितपुर, जून 11 -- दिदौनिया। थाना मदनपुर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण अन्तर्गत व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह और महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल व जनसंवाद से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांवों के चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों के खिलाफ कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के प्रति भी जागरुक किया। कार्यक्रम का प्रमुख फोकस बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव पर रहा। थाना प्रभारी राजपाल सिंह और महिला पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी काल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल ध...